Saturday, August, 01,2026

महात्मा गांधी अस्पताल में दो और प्रसूताओं की मौत

भीलवाड़ा: जिले के महात्मा गांधी अस्पताल में दो और प्रसूताओं की मौत के बाद एक बार फिर चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व में पांच प्रसूताओं की मौत के बाद अस्पताल में गंभीर प्रसूताओं के उपचार के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया था, इसके बावजूद शाहपुरा और भीलवाड़ा शहर की इन दो प्रसूताओं की मौत से मामला फिर चर्चा में आ गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए हैं। महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कोटड़ी क्षेत्र के दातड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय सुगना पत्नी मोहन बैरवा का शाहपुरा के सैटेलाइट अस्पताल में सामान्य प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव होने पर उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने तक उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। जांच में हीमोग्लोबिन 1.8 ग्राम और प्लेटलेट्स मात्र चार हजार पाए गए। आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर, रक्त और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने सहित हरसंभव उपचार किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

दूसरी ओर, भीलवाड़ा शहर के पटेल नगर निवासी 18 वर्षीय रानी पत्नी भूरा बंजारा की पहली डिलीवरी सामान्य रही, लेकिन कुछ ही देर बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव, एम्बोलिज्म और शरीर में तान आने से उसकी भी मौत हो गई। डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि दोनों मामलों में चिकित्सकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार किया। वहीं, डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि दोनों प्रसूताओं की मौत अत्यंत दुःखद है। मामले के सभी तथ्यों की गहन जांच कराई जा रही है तथा पूर्व के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कारणों का पता लगाकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

पहले भी सुर्खियों में रहा अस्पताल

जून माह के प्रथम पखवाड़े में महात्मा गांधी अस्पताल में चार प्रसूताओं सहित पांच महिलाओं की मौत का मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। इसके बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर गंभीर प्रसूताओं के उपचार के लिए विशेष वार्ड भी शुरू किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery