Wednesday, May, 27,2026

निमोनिया से पीड़ित मासूम को गर्म सरिए से दागा

भीलवाड़ा: आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के दौर में भी अंधविश्वास और कुप्रथाएं मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। निमोनिया से पीड़ित एक साल की बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय परिजन भोपे के पास ले गए, जहां बच्ची के पेट पर गर्म सरिए से दाग दिया गया। इससे मासूम की हालत और बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। परिवार उसे रविवार को एक भोपे के पास ले गया। वहां कथित इलाज के नाम पर बच्ची के पेट पर गर्म सरिए से कई जगह डाम लगाए गए। दर्द और संक्रमण के कारण बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद
मंगलवार सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल के पीएमओ एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है।

आदिवासी व पिछड़े इलाकों में कुप्रथाएं जारी

डॉ. गौड़ ने कहा कि आदिवासी और पिछड़े इलाकों में आज भी डाम लगाने जैसी कुप्रथाएं जारी हैं। अंधविश्वास के कारण लोग बच्चों को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक और भोपों के पास पहुंच जाते हैं, जिससे कई बार बच्चों की जान तक चली जाती है। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा को रोकने के लिए प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

डाम प्रथा के नाम पर मासूमों से क्रूरता

कई आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में आज भी अंधविश्वास के चलते 'डाम प्रथा' जैसी खतरनाक परंपरा जारी है। बीमारी ठीक करने के नाम पर मासूम बच्चों के शरीर को गर्म सरिए या लोहे से दागा जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इससे संक्रमण, गंभीर जलन और बच्चे की हालत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में समय पर इलाज नहीं मिलने से जान का जोखिम भी पैदा हो जाता है। समाजशास्त्रियों का मानना है कि जागरूकता की कमी और अंधविश्वास इस कुप्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से वैज्ञानिक उपचार अपनाने की अपील कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery