Thursday, June, 26,2025

लड़की बनकर आए एक युवक ने दिनदहाड़े युवती पर किया फायर

भीलवाड़ा: स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार को लड़की बनकर आए युवक ने दिनदहाड़े युवती को गोली मार दी। युवक अपनी प्रेमिका को मारने आया था, लेकिन पीछे से प्रेमिका जैसी दिखने वाली दूसरी युवती पर गोली चला दी, जो युवती के पेट में लगी। बताया जा रहा है कि गोली पेट और कमर के बीच फंसी है। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गन रखकर ट्रिगर दबाया, पर फायर नहीं हुआ। तभी लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा।

डीएसपी श्याम सुंदर ने बताया कि घायल युवती रूमाना की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लोकेश शर्मा है। वह अपनी प्रेमिका रानी को गोली मारने आया था। पीछे से दोनों युवतियां एक जैसी दिखने के कारण उसने गलती से रूमाना को गोली मार दी। युवती की पीठ की तरफ से दो गोली चलाई थी। एक मिसफायर हो गया, जबकि एक गोली युवती को लगी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि लोकेश लड़की जैसे गेटअप में आया था। उसने विग लगा रखी थी ताकि उसे कोई पहचान न सके। उसने रानी नाम की युवती की एक घंटे तक बस स्टैंड पर रेकी की थी। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

बस में बैठने वाले थे तभी लगी गोली

युवती की मां साजिया बानो ने बताया कि हम यहां शोक सभा में आए थे और कोटा लौट रहे थे। मेरी बेटी रूमाना (22) साथ में थी। हम कोटा जाने के लिए बस में बैठने वाले थे। इसी दौरान किसी ने रूमाना पर गोली चला दी। भीड़ में कुछ समझ नहीं आया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery