Tuesday, March, 31,2026

दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में 3 की मौत, 1 घायल

भीलवाडा: जहानपुर थाना क्षेत्र में नाथून गांव के पास नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह दो बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि हादसे में हनुमाननगर थाना क्षेत्र के टिकड़ गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र अशोक मेघवंशी और इंटुदा निवासी नरेंद्र (36) पुत्र हरजीराम मेघवंशी तथा दूसरी बाइक पर सवार जोझर, थाना शक्करगढ़ निवासी विशाल पुत्र हनुमान सिंह राजपूत की मौत हो गई। वहीं, विशाल के साथ बैठा राहुल पुत्र सरदार सिंह घायल हो गया, जिसका जहाजपुर के अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल जहाजपुर पहुंचाया गया। विधायक ने पीड़ित
परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार करीब 100 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। दो युवकों के चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क खून से सन गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एग्जाम देने जा रहे थे 2 दोस्त

एसएचओ ने बताया कि विशाल और राहुल राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT) का एग्जाम देने जोझर गांव से जहाजपुर आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र भी दोस्त थे। वे किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे।

मेजा डेम में डूबने से मामा-भांजे की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

भीलवाड़ा। मांडल थाना क्षेत्र स्थित समेलिया गांव के पास मेजा डेम में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने उतरे मामा-भांजे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। जानकारी के अनुसार डालचंद (25) पुत्र भगवानलाल बिश्नोई अपने भांजे भैरूलाल (10) पुत्र कैलाश बिश्नोई के साथ मेजा डेम गया था। दोनों कैचमेंट एरिया में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वे डूब गए। घटना के दौरान उनकी चीख-पुकान सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने डेम के पिछले हिस्से में तलाश अभियान चलाया और करीब एक घंटे बाद शाम सवा चार बजे दोनों के शव बरामद किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery