Thursday, July, 23,2026

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा, 7 हिरासत में

भरतपुर: शहर के जनाना अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने हंगामा कर रहे 7 लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला ने मंगलवार शाम को एक बच्ची को जन्म दिया था। देर रात महिला की तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। नमक कटरा निवासी आकाश (26) ने बताया कि मंगलवार शाम को उसने पत्नी पिंकी (26) को डिलीवरी के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया था। शाम करीब 7 बजे पिंकी ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। रात करीब 12 बजे पिंकी को घबराहट होने लगी, जिस पर नर्सिंगकर्मियों ने पिंकी को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद डेढ़ बजे पिंकी की मौत हो गई।

धरना-प्रदर्शन, पुलिस से उलझे परिजन

आकाश ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी पत्नी की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसको लेकर परिवार के लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर मथुरा गेट पुलिस पहुंची और धरना दे रहे परिजनों से समझाइश की, लेकिन परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।

तबीयत बिगड़ने पर किया था रेफर

जनाना अस्पताल के प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि रात को एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। महिला का ऑपरेशन नॉर्मल हो गया था। रात को अचानक महिला की तबीयत खराब हुई। डॉक्टरों ने महिला को कवर कर लिया था। उसके बाद भी तबीयत कंट्रोल नहीं हुई, जिसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अगर महिला के परिजन कोई शिकायत देते हैं तो जांच की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery