Thursday, July, 23,2026

नवजात की मौत पर जनाना अस्पताल में हंगामा

भरतपुर: भरतपुर के जनाना अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। फतेहपुर सीकरी (आगरा) निवासी नरेश ने बताया कि मंगलवार को पत्नी नीलम (32) को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच और सोनोग्राफी में शिशु स्वस्थ बताया गया। उन्होंने पूर्व में दो बच्चों की मौत का हवाला देते हुए ऑपरेशन से प्रसव कराने का आग्रह किया, लेकिन सामान्य प्रसव का इंतजार करने की सलाह दी गई। बुधवार सुबह जांच में गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला गया।

नरेश ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपए मांगने के साथ उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। घटना के विरोध में परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए और दोषी चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र फौजदार ने बताया कि रात में एक मशीन से शिशु की धड़कन नहीं मिली, जबकि दूसरी मशीन में धड़कन दिखाई दी। तकनीकी त्रुटि की आशंका के चलते सुबह दोबारा जांच और सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें शिशु की मृत्यु की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी से भी राशि लेने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery