Tuesday, November, 04,2025

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह कुंदनपुर पंचतत्व में विलीन

कोटा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से बीमार चल रहे थे।

मंगलवार को उनके पैतृक गांव कुंदनपुर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भरत सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे। हीरालाल नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल, कोटा जिला
प्रमोद जैन भाया, कलेक्टर पीयूष समारिया सहित कई प्रमुख नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भरत सिंह की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह जयपुर से कोटा लाया गया, जहां कांग्रेस कार्यालय में उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन उमड़े। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

सादगी और जनसेवा को दी प्राथमिकता

भरत सिंह चार बार विधायक और एक बार मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा सादगी और जनसेवा को प्राथमिकता दी। वर्ष 2014 में मंत्री पद छोड़ने के बाद भी वे पंचायत स्तर पर सक्रिय रहे और ग्राम पंचायत कुंदनपुर से पंच का चुनाव जीतकर मिसाल पेश की। उन्हें वर्ष 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक और सर्वश्रेष्ठ पंचायत मंत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था। उनकी अंतिम चिट्ठी के शब्द अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा, मेरे आलोचकों का भी आभार उनके विनम्र स्वभाव और विशाल हृदय को दर्शाते हैं।

बिरला ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, भरत सिंह जैसे ईमानदार और सिद्धांतनिष्ठ नेता अब राजनीति में दुर्लभ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भरत सिंह राजनीति में बेबाकी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, राजस्थान ने आज एक निर्भीक और स्पष्ट सोच वाले नेता को खो दिया है। उनका सामाजिक कार्यों में योगदान और जनसेवा हमेशा याद की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery