Tuesday, July, 14,2026

खातौली में 7.90 करोड़ की तीन सड़कों का लोकार्पण

खातौली (अजमेर): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार को संसदीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत खातौली के टोंकडा में 7.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

भागीरथ चौधरी ने मेगा हाईवे से टॉकडा तक दो किलोमीटर लंबी एवं सात मीटर चौड़ी सीसी सड़क, श्रीराम कांटा से जाटों की ढाणी तक दो किलोमीटर लंबी एवं सात मीटर चौड़ी सीसी सड़क तथा न्यू डम्पिंग यार्ड से काली डूंगरी तक 900 मीटर लंबी मिसिंग लिंक सड़क का लोकार्पण किया। इन तीनों परियोजनाओं पर क्रमशः 317.48 लाख रुपए, 320.79 लाख तथा 152.39 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।

सभा में भागीरथ चौधरी ने कहा कि इन सड़कों से किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। गांवों का मेगा हाईवे से बेहतर संपर्क स्थापित होने से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने अमर शहीद नायक भागचंद गुर्जर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद भागचन्द गुर्जर का साहस और राष्ट्रभक्ति युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery