Tuesday, July, 21,2026

घर में चल रही मिलावटी घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

बाड़मेर: बाड़मेर में डीएसटी पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और सदर थाना पुलिस ने रिंग रोड स्थित आगोर क्षेत्र में एक मकान में संचालित संदिग्ध घी निर्माण इकाई पर दबिश देकर बड़े पैमाने पर मिलावटी घी बनाने के कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान डीएसटी टीम प्रभारी आदेश कुमार, सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार घी, पाम ऑयल, सोयाबीन तेल, रिफाइंड तेल, वनस्पति और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में घी में मिलावट की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं, जबकि पुलिस रही है। मामले की अलग से जांच कर कार्रवाई के दौरान लगभग 870 किलो तैयार घी, करीब 1660 किलो पाम ऑयल, 360 किलो सोयाबीन तेल, 240 किलो रिफाइंड तेल, 75 किलो खारिया ब्रांड का घी तथा लगभग 370 किलो श्री हरि वनस्पति के डिब्बे बरामद हुए। इसके अलावा मिक्सिंग मशीनें, पैकिंग मशीनें, श्री शिव गौरी ब्रांड के कार्टन और अन्य पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई। मौके से जीएसटी नंबर और लाइसेंस संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी वैधता और उपयोग की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि डीएसटी टीम से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि बरामद लाइसेंस उत्पादन के लिए वैध था या नहीं।

करीब एक माह से संचालित थी फैक्ट्री

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री पिछले 25 से 30 दिनों से संचालित थी और इसी अवधि में लगभग 870 किलो घी तैयार किया गया। पुलिस ने जितेंद्र जैन और तिलोक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितना मिलावटी धी बाजार में पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसे बनता था मिलावटी घी

संचालक जितेंद्र जैन और तिलोक बाजार तथा मारुति डेयरी से क्रीम खरीदकर पहले शुद्ध घी निकालते थे। इसके बाद उसमें 30 से 35 प्रतिशत तक पाम ऑयल मिलाते थे। घी को असली जैसा दानेदार दिखाने के लिए विशेष वनस्पति पदार्थ मिलाकर मिश्रण को मशीनों से तैयार करते थे। गर्म करने के दौरान क्रीम साफ करने के लिए नमक का भी उपयोग करते थे। तैयार घी को श्री शिव गौरी ब्रांड के डिब्बों में पैक कर 650 रुपए प्रति किलो की दर से बाजार में बेचने की तैयारी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery