Friday, September, 26,2025

अंतिम यात्रा में बाइक और कारों का काफिला

बाड़मेर: जिले के सीआरपीएफ जवान रामाराम की आंध्रप्रदेश में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को उनकी पार्थिव देह बाड़मेर पहुंची। सदर थाने के सामने उनकी पार्थिव देह के दर्शन करने के लिए परिजनों और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिवार के लोगों ने रामाराम को शहीद का दर्जा देने की मांग की। फिर, यहां से उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव शिवकर मालियों की ढाणी-रामसर कुआं ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कारों और बाइक्स का काफिला चल रहा था। सीआरपीएफ के एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि रामाराम सीआरपीएफ की आंध्रप्रदेश में 139 बटालियन में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे।

गांव पहुंचने पर सीआरपीएफ की ओर से जवान की पत्नी को तिरंगा सुपुर्द किया गया। जवान की वीरांगना ने पति को सैल्यूट कर अंतिम सलामी दी। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में रामाराम का अंतिम संस्कार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery