Saturday, April, 18,2026

ड्राइवर गिरा तो कांस्टेबल बना फरिश्ता

बाड़मेर: जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब रोडवेज बस के ड्राइवर के अचानक नियंत्रण खोने पर उसमें सवार एक कांस्टेबल ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई में गिरने से बचा लिया। करीब 4 मिनट तक चले इस घटनाक्रम में बस में सवार 35-40 यात्रियों की सांसें थमी रहीं, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर से चौहटन जा रही रोडवेज बस बलाऊ फांटे के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रही एक पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस ड्राइवर असंतुलित होकर सीट से नीचे गिर गया और बस बेकाबू हो गई। बस के केबिन में
बैठे धनाऊ थाने के कांस्टेबल जेठाराम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्टीयरिंग संभाल लिया।

कांस्टेबल ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक फेल हो चुके थे। ऐसे में उसने जोखिम उठाते हुए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। बस झाड़ियों को पार करते हुए करीब 150 मीटर दूर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पेड़ से महज 7 फीट आगे 15 फीट गहरी खाई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कांस्टेबल और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पेड़ से टकराते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कांस्टेबल जेठाराम की बहादुरी और सूझबूझ की हर ओर सराहना हो रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery