Tuesday, July, 14,2026

पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

बाड़मेर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत बाड़मेर एवं बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके लिए एआईसीसी सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी राजेश तिवारी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरिराज खंडेलवाल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले 8-10 दिन से दोनों नेताओं ने राहुल गांधी की जनसंपर्क आधारित संगठन निर्माण की सोच के अनुरूप बाड़मेर और बालोतरा जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों व ब्लॉकों में जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

सभी कांग्रेसजनों से जिला अध्यक्ष पद के लिए राय जानी। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने छह नामों का एक पैनल तैयार किया, जिसे राजेश तिवारी अपनी अनुशंसा सहित पार्टी के उच्च नेतृत्व को प्रेषित करेंगे। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जल्द ही बाड़मेर और बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, जो कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

पर्यवेक्षक गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कांग्रेस के उस नए स्वरूप का प्रतीक है, जो संवाद, सहयोग और सामूहिक निर्णय की भावना पर आधारित है। बाड़मेर और बालोतरा के सभी कार्यकर्ताओं ने जो परिपक्वता और समर्पण दिखाया, वह कांग्रेस संगठन की शक्ति का प्रमाण है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery