Thursday, April, 02,2026

धरना दे रहे गौ सेवकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

बारां: गोवंश का कटा धड़ मिलने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना दे रहे गौ सेवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई गौ सेवक घायल हो गए। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। गौ सेवक और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि प्रताप चौक में चौकी के सामने धरना देकर जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी अभिषेक अंदासु ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। थोड़ी देर बाद अचानक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। मामला सोमवार अपराह्न 3 बजे प्रताप चौक में चौकी के सामने का है।

बरड़िया क्षेत्र में मिला था बछड़े का कटा शव

वासुदेव गौ सेवा समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि 3 दिन पहले बरड़िया क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 500 मीटर दूर एक बछड़े का कटा हुआ शव मिला था। गौ सेवकों ने इसे गोहत्या का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं। बछड़े की मौत के मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सोमवार सुबह बड़ी संख्या में गौ सेवक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता प्रताप चौक में चौकी के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और शहर के सभी बाजार बंद करवाए। बंद के कारण पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आक्रोशित गौ सेवक प्रताप चौक चौराहे पर चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बारां जिले में धारा 163 लागू

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने 9 फरवरी से आगामी आदेश तक जिले में धारा 163 लागू कर दी है। आदेश में बताया कि जिले में हिंदू और मुस्लिम समुदाय द्वारा महाशिवरात्रि, होली व धुलंडी, चेटीचंड, ईदुलफितर, रामनवमी, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती आदि पर्व मनाए जाएंगे। इसके चलते जिले में जुलूस, झांकियां और शोभायात्रा निकाली जाएंगी। जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की जाती है।

पुलिस की कार्यप्रणाली से गौ सेवकों में आक्रोश

गौ सेवकों का आरोप है कि पुलिस मामले को निपटाने का प्रयास कर रही है, जबकि बछड़े के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को बारां बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery