Thursday, March, 19,2026

बांसवाड़ा में हादसा... सीमेंट फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग

बांसवाड़ा : गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित माही सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार सुबह तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई है। धमाका इतना तेज था कि कई किमी तक आवाज सुनाई दी। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिनमें दो हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आग लगने के समय फैक्ट्री में दिलीप (21) और ईश्वर (30) सहित अन्य दो मजदूर कैलाश और भगवती मौजूद थे। आग की चपेट में आने से दिलीप और ईश्वर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आग में झुलसे एक मजदूर ने बताया कि माही सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में हम लोग कोयला डाल रहे थे। इस दौरान अचानक से आग गई। जिसमें कुटुंबी गांव के रहने वाले ईश्वर और फैक्ट्री के पास के ही एक गांव निवासी दिलीप पुत्र भरता बुरी तरह झलस गए। इसके अलावा फैक्ट्री में काम कर रहे कैलाश और भगवती भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि, थोड़ा दूर होने के कारण कैलाश और भगवती को ज्यादा चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि आग इतनी विक्राल थी कि दूर से ही धुंआ नजर आ रहा था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery