Thursday, August, 14,2025

शिक्षा का उद्देश्य बौद्धिक विकास और समाज सेवा हो: बागडे

बांसवाड़ा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा का समुचित उपयोग राष्ट्र व समाज की उन्नति में करना चाहिए। विद्यार्थी विद्या को अपने तक ही सीमित नहीं रखे, बल्कि इसे दूसरों को भी देने का प्रयास करें। वे मंगलवार को गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को भी रटाने की बजाय बौद्धिक क्षमता को विकसित करने पर जोर देना चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य बौद्धिक क्षमता विकसित कर समस्या के समाधान का मार्ग निकालना है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना है। इस अवसर पर उन्होंने बांसिया भील, राणा पूंजा, राजा डूंगरिया, कालीबाई आदि को भी याद किया। कुलगुरु प्रो. केशव सिंह ठाकुर ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जनजाति क्षेत्र में हो उच्च शिक्षा का प्रभावी प्रचार

राज्यपाल बागडे ने कहा कि गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय से अपेक्षा है कि वह जनजाति क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रभावी प्रचार करने का काम करें। इसलिए हमें शिक्षा में जनजातीय वर्ग के बच्चों की संख्या बढ़ानी है, ताकि शिक्षा के माध्यम से वे नौकरी व व्यवसाय कर सकें और उनकी गरीबी दूर हो। हमें प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों की शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां से डिग्री प्राप्त कर रहे युवाओं का कर्तव्य है कि वे अपने गांव के स्कूलों में हो रही पढ़ाई पर भी ध्यान दें।

34 विद्यार्थियों को बांटे गोल्ड मेडल

समारोह में 22 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा 34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कौटिल्य शोध भवन व स्वामी विवेकानंद छात्र कल्याण भवन का लोकार्पण एवं संकाय भवन का शिलान्यास भी किया।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को बांसवाड़ा में शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां त्रिपुरा सुंदरी से प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery