Wednesday, May, 27,2026

कबाड़ से 30 हजार रुपए में बना दिया चार पहिया वाहन

बांसवाड़ा: गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा के इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने कबाड़ से एक अनोखा चार पहिया वाहन बना कर सबको चौंका दिया है। इस वाहन का नाम रस्ट रनर है। यह प्रोजेक्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम साल के छात्रों रचित जैन, जतिन पांचाल, खुशदीप सिंह और नन्नू खराड़ी का है। इन छात्रों ने बताया कि यह वाहन न सिर्फ कैंपस व्हीकल के रूप में, बल्कि ग्रामीण परिवहन, ईको फ्रेंडली गाड़ी या इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में भी उपयोगी विकल्प बन सकता है।

शिक्षकों का साथ और छात्रों की मेहनत

इस प्रोजेक्ट में छात्रों को डॉ. जिग्नेश पटेल, नितिन स्वर्णकार और हिमांशु पांड्या जैसे शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। सभी ने छात्रों की मेहनत और सोच की तारीफ की। वहीं, इन छात्रों का कहना है कि आगे इस वाहन में वे ये सुधार करना चाहते हैं, जैसे, डुअल व्हील ड्राइव सिस्टम, बेहतर ब्रेकिंग और सस्पेंशन और सोलर पैनल से चलने वाली तकनीक भी जोड़ना चाहते हैं।

कुलगुरु ने खुद चलाया वाहन

25 जून को कॉलेज में 'रस्ट रनर' की पहली सवारी कुलगुरु प्रो. केएस ठाकुर और शैक्षणिक सलाहकार डॉ. महिपाल सिंह को करवाई गई। कॉलेज में ट्रायल के बाद कुलपति ने कहा कि कम संसाधनों में भी नवाचार संभव है, यह प्रोजेक्ट इसी का प्रमाण है। छात्रों ने पर्यावरण और तकनीक दोनों का संतुलन बखूबी साधा है।

जंकयार्ड से मिले पुराने पुर्जों से बनाया

इस वाहन को पुराने स्कूटर के इंजन और जंकयार्ड से मिले पुराने पुर्जी से बनाया गया है। इसकी कुल लागत सिर्फ 30 हजार रुपए आई है। सबसे खास बात यह है कि छात्रों ने इसका पूरा डिजाइन, वेल्डिंग, वायरिंग और जोड़ने का काम खुद ही किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery