Saturday, August, 22,2026

गोवंश के अवशेष मिले... आक्रोश, राजमार्ग जाम

अलवर: शहर के सामोला चौक के पास गुरुवार दोपहर गोवंश के अवशेष मिलने से माहौल गरमा गया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हाईवे जाम होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले विरोध के बाद पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोल दिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस ने अवशेष मिलने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

गोवंश के अवशेष मिलने से भड़का लोगों में आक्रोश

सामोला चौक के पास गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना दोपहर करीब 2.30 बजे फैली। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए हाईवे पर नारेबाजी शुरू कर दी और अवशेष यहां फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि गोवंश के अवशेष फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

शहर में चौथी बार इस तरह की घटना होने का दावा

बजरंग दल के जिला सह संयोजक कुलदीप जायसवाल ने कहा कि अलवर शहर में इस तरह गोवंश के अवशेष मिलने की घटना चौथी बार सामने आई है। उनका आरोप है कि हर बार प्रशासन जांच का आश्वासन देता है, लेकिन बाद में यह कहकर मामला खत्म कर दिया जाता है कि अवशेष कुत्ते लेकर आए होंगे। उन्होंने कहा कि अब संगठन को प्रशासन की जांच प्रक्रिया पर भी संदेह है। उनकी मांग है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर यह पता लगाया जाए कि अवशेष सामोला चौक तक कैसे पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने मांग रखी कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि फुटेज के आधार पर यह पता लगाया जाए कि गोवंश के अवशेष यहां कौन लेकर आया और उन्हें किसने फेंका। दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मिले गोवंश के मुंड का पोस्टमार्टम करवाने की मांग भी रखी गई, ताकि जांच में स्थिति स्पष्ट हो सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery