Friday, January, 30,2026

जमीन विवाद में हुई फायरिंग, महिला की मौत, आठ घायल

अलवर: नौगांवा थाना क्षेत्र में मुबारिकपुर के दशमेश नगर में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी शरण गोपीनाथ कांबले भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर चार थानों लक्ष्मणगढ़, बगड़ तिराहा, रामगढ़ और नौगांवा पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। दरअसल, मुबारिकपुर के रायसिख बास गांव में सुबह 9 बजे तीन बीघा गैर खातेदारी जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया।

दोनों पक्षों ने जमकर पथराव भी किया। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली एक महिला के ठोड़ी और गले के बीच लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में 8 लोग घायल हुए हैं। एडिशनल एसपी गोपीनाथ शरण कांबले ने बताया कि फिलहाल, मौके पर शांति है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

20 दिन से चल रहा था विवाद

घटना में दीपो बाई (50) पत्नी चरण सिंह की मौत हुई है। दीपो बाई के बेटे कुलदीप ने बताया कि तीन बीघा जमीन पर पिछले 20 दिन से विवाद चल रहा था। यह गैर खातेदारी की जमीन मेरे पिता चरण सिंह के नाम है। इसमें से दो बीघा पर मेरे पिता खेती करते हैं, जबकि एक बीघा पर पिता का चचेरा भाई जंगीर सिंह खेती करता है। कुलदीप का आरोप है कि जंगीर सिंह ने हाल ही में पूरी तीन बीघा जमीन पर स्टे ले लिया। वह पूरी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा था। इसी को लेकर परिवार में लगातार विवाद और झगड़े की स्थिति बनी हुई थी।

बंदूक, लाठी-डंडे लेकर आए और कर दिया हमला

कुलदीप ने बताया कि गुरुवार शाम भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, लेकिन ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार सुबह जंगीर सिंह करीब आठ लोगों को साथ लेकर आया। इनमें से चार के हाथ में बंदूक और बाकी के हाथ में लाठी-डंडे थे। उन्होंने आते ही हमारे परिवार पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी हुई। इसी दौरान जंगीर ने फायरिंग कर दी, जिसमें मां दीपो बाई को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई।

गोली मारने वाला भी घायल

हमले में दीपो के पति चरण सिंह, बेटे कुलदीप, कुलवंत, अंग्रेज और बलवीर सिंह व एक अन्य के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई। सभी घायलों का इलाज नौगांवा के सीएचसी में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का जंगीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने अलवर रेफर किया है। दोनों पक्ष के लोग खेती-बाडी करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery