Tuesday, July, 14,2026

तारबंदी के विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष

अलवर: जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव नैथला में खेत की तारबंदी को लेकर रविवार सुबह दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच तलवार और लाठियां चलने से कुल 13 लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष से गीता देवी, लाखन सिंह और उषा देवी तथा दूसरे पक्ष से राहुल सिंह और गब्बर सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

एक पक्ष के दिलीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार खेत में तारबंदी कर रहा था। इसी दौरान उनके चाचा लाखन सिंह और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे राहुल सिंह, गब्बर सिंह, रघुनाथ सिंह तथा स्वयं दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई मनजीत सिंह राजस्थान पुलिस में तैनात हैं।

दूसरे पक्ष के मनजीत सिंह और उनके परिजनों का कहना है कि उनके खेत तक जाने का रास्ता नहीं था। रास्ता देने की बात कहने पर दिलीप सिंह, गब्बर और उनके साथियों ने तलवार व लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई अनार देवी और रोहिणी भी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच जमीन और रास्ते को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery