Friday, April, 18,2025

अब महिलाकर्मियों को नहीं रहेगी बच्चों को रखने की चिंता

अलवर: छोटे बच्चों वाली कामकाजी महिलाओं को अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करवाने के लिए अलवर जिला कलेक्टर ने एक अनुकरणीय पहल की है। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने अलवर के मिनी सचिवालय में शुक्रवार को ऐसे बच्चों की देखभाल के लिए 'वात्सल्य कक्ष' का शुभारंभ किया। महिला अधिकारिता विभाग को वात्सल्य कक्ष का नोडल विभाग बनाया है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि कई बार छोटे बच्चों के कारण कामकाजी महिलाएं कार्यालय में अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण रूप से नहीं कर पातीं। ऐसी महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। भारत सरकार की गाइडलाइन है कि जहां भी कामकाजी महिलाओं की संख्या ज्यादा हो, वहां उनके बच्चों को रखने का एक सेफ स्पेस होना चाहिए। पालना स्कीम के तहत भी यह कार्य होता है।

ऐसे स्पेस की थी दरकार

कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि अलवर के मिनी सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं हैं, लेकिन पूरे परिसर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां वे अपने बच्चों को लाकर सुरक्षित छोड़ सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए वात्सल्य केंद्र का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक प्लान तैयार कर आईसीआईसीआई फाउंडेशन से चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने यह वात्सल्य कक्ष दो माह में तैयार करवा दिया।

ब्रेस्टफीडिंग कराने का प्राइवेट स्पेस

शुक्ला ने बताया कि इस वात्सल्य कक्ष का उद्देश्य है कि मिनी सचिवालय में कार्यरत महिला फैमिली व काम के दायित्व को पूरी तरह से निभा सके। ऐसी कामकाजी महिलाओं के लिए यह वात्सल्य कक्ष अनुकूल है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए यहां दो ट्रेंड महिला होमगार्ड लगाई गई हैं। यह वात्सल्य कक्ष मिनी सचिवालय के फर्स्ट फ्लोर पर है। उन्होंने बताया कि केन्द्र के अंदर एक प्राइवेट स्पेस भी दिया गया है, जिसमें महिला अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग भी करवा सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery