Saturday, April, 19,2025

वक्फ बोर्ड में हिंदुओं को बिना वजह क्यों दे रहे एंट्री

जयपुर: वक्फ बोर्ड कानून को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। पीसीसी कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि वक्फ बोर्ड मुसलमानों का है, उसमें हिंदुओं को बिना वजह क्यों बैठा रहे हो? हमारा देवस्थान विभाग हिंदुओं का है, क्या उसमें मुसलमान, सिख या ईसाई बैठते हैं? गहलोत ने भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा एक प्रयोग है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश हो रही है, जो किसी भी सूरत में ठीक नहीं मानी जा सकती। बाबा रामदेव द्वारा रूह अफजा को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि हम बचपन से रूह अफजा पीते आए हैं, उसकी देश-दुनिया में खास पहचान है। अब बाबा रामदेव कॉमर्शियल आदमी बन गए हैं, उन्हें भगवान को छोड़ देना चाहिए। वो अब बड़े उद्योगपति हो चुके हैं, उन्हें अब उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए। राजनीति में धर्म और व्यवसाय को लेकर चल रही बहस के बीच गहलोत के ये बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery