Thursday, April, 30,2026

हल्दी की रस्म के दौरान बिगड़ी तबीयत, शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत

अलवर: खैरथल-तिजारा क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब विवाह से एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात हल्दी की रस्म के दौरान 22 वर्षीय लक्ष्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी और घबराहट के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत खैरथल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को जिस घर से बारात आनी थी, उसी दिन वहां से अर्थी उठी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतका के पिता कमलेश कुमार ने बताया कि हल्दी की रस्म के दौरान अचानक लक्ष्मी को घबराहट हुई और उसने उल्टी की। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। खैरथल थाने के हेड कांस्टेबल स्वयं प्रकाश शर्मा के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस ने अलवर जिला अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई और शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। अलवर जिला अस्पताल के मेडिकल जूरिस्ट डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी पुरानी बीमारी से जुड़ा प्रतीत होता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery