Friday, February, 13,2026

जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अलवर: जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को महल चौक में आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी तथा पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान, सचिव रामकिशन गुर्जर और कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान ने नए न्यायालय परिसर की भूमि को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 1465 वर्ग गज भूमि पहले
ही प्राप्त हो चुकी है तथा इसके अतिरिक्त तीन बीघा भूमि और मिलने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बनाए गए नए न्यायालय भवन की योजना में वकीलों के चैम्बर के लिए पर्याप्त स्थान नहीं रखा गया, जो गंभीर विषय है। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर नहीं बनाए जाएंगे, तब तक वकील नए परिसर में शिफ्ट नहीं होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंच से सचिव रामकिशन गुर्जर ने अलवर को संभाग बनाए जाने की मांग को दोहराया। इसके साथ ही रेवेन्यू बोर्ड की बेंच स्थापित करने तथा लेबर विभाग में जॉइंट कमिश्नर के पद को बरकरार रखने की मांग भी रखी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बार और बेंच के बीच  बेहतर संबंध होना आवश्यक है, ताकि न्याय प्राथमिकता के साथ आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को उनके कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में बार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अधिवक्ताओं में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery