Thursday, August, 20,2026

प्रेमिका से शादी में रोड़ा बन रही पत्नी की हत्या

अजमेर: पुलिस ने गुरुवार को जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के डोडियाना गांव में बीते सोमवार की रात हुई गर्भवती महिला की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या में आरोपी भजन गायक पति और प्रेमिका शामिल थे। दोनों शादी करना चाहते थे, पत्नी इसमें रोड़ा बन रही थी। आरोपी ने हत्या के बाद ससुराल वालों व पुलिस को गुमराह करने के लिए कभी हार्टअटैक होने, तो कभी सुसाइड करने की बात कही। सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने प्रेमिका के साथ वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी भजन गायक शिव लाल (33) और उसकी प्रेमिका रेखा को गिरफ्तार कर लिया है।

मांगलियावास थाने के प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि डोडियाना निवासी शोभादेवी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था और जीभ बाहर निकली हुई थी, गले पर भी निशान थे। मृतका के पिता अमराराम ने हत्या का शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर आरोपी शिवलाल व रेखा से सख्ती से पूछताछ की तो सच तुरंत सामने आ गया।

पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार शिवलाल की 5 साल पहले डोडियाना के माताजी के मंदिर में रेखा से मुलाकात हुई थी। दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी और प्रेम प्रसंग चल रहा था। रेखा ने शिव लाल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। वह भी राजी था, लेकिन भजन गायक की पत्नी रोड़ा बनी हुई थी। ऐसे में दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी शिव लाल 13 अप्रैल को अपने घर वालों को भजन संध्या में जाने की बात कहकर निकल गया। रात एक बजे के करीब लौटा व छत पर सो रही शोभा को जगा बात करते-करते गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery