Tuesday, April, 21,2026

16 साल बाद गिरफ्त में हत्या का दोषी

अजमेर: पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे हत्या के एक दोषी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 'ह्यूमन इंटेलिजेंस' और पारंपरिक पुलिसिंग के दम पर इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाया। आजीवन कारावास की सजा काट रहा करण सिंह उर्फ कन्ना सिंह रावत 16 वर्ष पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। उसे पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन के कांस्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट और अजय कुमार जाट को सौंपी गई। दोनों के पास केवल 16 साल पुरानी एक धुंधली फोटो थी, जिसके आधार पर उन्होंने जांच शुरू की।

टीम ने पहले आरोपी के गांव नाहरपुरा में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद राजसमंद के कामलीघाट और फिर खरावड़ी गांव में भेष बदलकर कई दिनों तक रहकर जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया है और 'रामजी दया' नाम से मिस्त्री का काम कर रहा है। पहली दबिश में आरोपी फरार हो गया और गुजरात की ओर भाग निकला। इसके बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा। सूचना मिली कि आरोपी रात में ही घर आता है और दिन में मंदिरों व सुनसान स्थानों पर छिपा रहता है। आखिरकार सटीक सूचना पर पुलिस ने छापली गांव में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी असली पहचान स्वीकार कर ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery