Sunday, October, 05,2025

देवनानी ने 9 जरूरतमंद बच्चों की सालभर की फीस का खर्च उठाया

अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नौ जरूरतमंद बच्चों की सालभर की फीस का जिम्मा लिया है। इन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा था। इसे देखते हुए देवनानी ने स्कूल प्रशासन को 1 लाख 5 हजार रुपए का चेक सौंपकर मासूमों की शिक्षा का भार अपने कंधों पर लिया। इस मौके पर स्कूल सचिव विक्रम सिंह राठौड़ और दर्शन मंडल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर देवनानी ने एक और सराहनीय पहल की। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले चार दिव्यांगजनों को विधायक कोष से स्कूटी प्रदान की। यह आयोजन विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के अजमेर स्थित आवास पर संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और लाभार्थी परिवार मौजूद रहे।

देवनानी आज जाएंगे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को बांसवाड़ा स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। देवनानी शनिवार को अजमेर से उदयपुर पहुंचे। उदयपुर में विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न मंदिरों में देवी माता के दर्शन व पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। देवनानी रविवार प्रातः सड़क मार्ग से बांसवाड़ा जाएंगे। बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद देवनानी प्रतापगढ़ जाएंगे। प्रतापगढ़ में देवनानी राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता पूर्व मंत्री नंद लाल मीणा के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे। विधानसभा अध्यक्ष का सोमवार प्रातः वायुयान से जयपुर आने का कार्यक्रम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery