Friday, December, 26,2025

उर्स में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की चादर पेश

अजमेर: ख्वाजा साहब के उर्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चादर बुधवार को पेश हुई। चादर लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अजमेर पहुंचे। दरगाह में चादर पेश कर बुलंद दरवाजे पर खरगे का संदेश पढ़ा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के साथ कई नेता मौजूद रहे। चादर पेश करने के बाद सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं है। चांदी-सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। शादियों में बेटियों को आभूषण देने के लिए पैसे नहीं है। यह सरकार मां-बहनों के माथे से मंगलसूत्र छीन रही है, जो बहुत दुखद है।

पूर्व मंत्री की कार रोकी, हंगामे पर सीआई ने मांगी माफी

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की चादर दरगाह शरीफ में पेश करने के लिए जाने के दौरान पुलिस ने पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर की कार को नया बाजार चौपड़ पर रोक दिया। विवाद के बाद नसीम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद डोटासरा वहां पहुंचे और पुलिस को गलती के लिए माफी मांगने के लिए कहा। आखिर समझाइश के बाद अजमेर कोतवाली सीआई अनिल देव कल्ला ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery