Tuesday, November, 04,2025

मुस्लिम समुदाय के दो गुट भिड़े चाकूबाजी में दो लोगों की मौत

अजमेर: रामगंज थाना क्षेत्र के खानपुरा में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद ने भयानक रूप ले लिया। धारदार हथियारों से हुए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मृतकों की पहचान चाचा-भतीजा इमरान पुत्र रहीम और शाहनवाज पुत्र शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रामगंज में किसान भवन के पास पाकीजा मीट शॉप की है।

एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मीट की रेट को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर सोमवार रात से ही विवाद चल रहा था। वॉट्सएप ग्रुप में भी आपस में दोनों पक्षों में बहस चल रही थी।

दोनों पक्षों के 7 लोग घायल

मीट शॉप पर आया दूसरा पक्ष सोगरान मोहल्ला दरगाह एरिया का था। इस पक्ष के यूनुस (25) पुत्र मोहम्मद अली, एहसान (30) पुत्र अल्लाह बख्श और इमरान (22) पुत्र अब्दुल अली घायल हैं। वहीं, मीट शॉप वालों के पक्ष के सलमान (27) पुत्र शब्बीर, शाहरुख (30) पुत्र शब्बीर, शाहबाज कुरैशी (32) पुत्र शब्बीर और इरफान कुरैशी (39) घायल हैं।

50 से 60 हमलावर आए थेः प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शी रईस ने बताया कि इमरान और उसका भतीजा शाहनवाज अपनी मीट की शॉप पर थे। इस दौरान शॉप पर पहले दो लोग आए। बाद में थार, बाइक और अन्य वाहनों से 50-60 लोग पहुंचे। वे कट्टों में कांच की बोतलें लेकर आए थे। उन्होंने अचानक इमरान और शाहनवाज पर हमला कर दिया। बोतले फेंकने लगे और चाकूबाजी की।

राजीनामे की बोलकर हमला

घायल सलमान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सोमवार से ही विवाद चल रहा है। राजीनामा करने की बात बोलकर दूसरा पक्ष दुकान में घुसा था। उनके पीछे 10-15 लोग छुरी और अन्य हथियार लेकर आ गए और पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों में डिग्गी बाजार में रहने वाले अब्दुल अली, एहसान, अल्लाह रखा, आवेश, सलमान, टीटू सहित अन्य लोग थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery