Thursday, August, 20,2026

6 लाख की रिश्वत के साथ पकड़े गए हरियाणा के पुलिसकर्मी

अजमेर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी अजमेर की टीम ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के साइबर क्राइम थाना स्टाफ को 6 लाख रुपए की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा। एसीबी को गोपनीय सूचना मिली थी कि हरियाणा पुलिस का दल साइबर अपराध के एक मामले की जांच के नाम पर राजसमंद आया हुआ है और संदिग्ध लोगों को डराने-धमकाने के बाद अवैध रूप से रकम वसूल कर हरियाणा लौट रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने तत्काल निगरानी शुरू की। एसीबी अजमेर रेंज के पुलिस अधीक्षक डॉ. महावीर सिंह राणावत ने बताया कि सिरसा थाने की साइबर टीम राजसमंद से आ रही थी। मुख्यालय की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के त्रिशिंगिया में कार को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में सिरसा साइबर क्राइम थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल और एक ड्राइवर सवार थे। तलाशी में कार से 6 लाख रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वे कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सके। टीम ने राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया। कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

एसीबी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मी साइबर अपराध के नाम पर लोगों को डरा-धमकाकर वसूली कर रहे थे। हालांकि, बरामद राशि के स्रोत और इसके उपयोग को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में अग्रिम जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery