Thursday, June, 26,2025

बेटी बोली... फौजी बनकर मैं अपने पापा का बदला लूंगी

झुंझुनूं: पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए झुंझुनूं के एयरफोर्स के जवान सुरेंद्र कुमार को रविवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद सुरेंद्र की बेटी वृतिका (11) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही है कि मेरे पापा बहुत अच्छे थे। दुश्मनों का खात्मा कर खुद शहीद हो गए। पापा ने कहा था कि यहां कुछ नहीं हो रहा, मैं सेफ हूं। वृतिका ने कहा कि पूरा पाकिस्तान खत्म करना चाहिए। मैं बदला लूंगी। चुन-चुनकर बदला लूंगी। पापा की तरह फौजी बनना चाहती हूं। इधर, पत्नी सीमा पति सुरेंद्र कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंची। परिजनों ने उसे पकड़ रखा था। इस दौरान उसने पति के चेहरे पर ढकी प्लास्टिक शीट फाड़कर गालों को थपथपाया। बच्चे भी पिता की देह से लिपटकर रोने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। इससे पहले करीब दो घंटे की तिरंगा यात्रा के बाद जवान की पार्थिव देह मेहरादासी (मंडावा) गांव में उनके घर पहुंची। इकलौते बेटे की पार्थिव देह को देखकर मां बेसुध हो गई। दरअसल, एयरफोर्स में असिस्टेंट मेडिकल सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शनिवार सुबह उधमपुर एयरपोर्ट पर शहीद हुए थे।

पत्नी बोलीं... आई लव यू यार

शहीद की पार्थिव देह के पास खड़ी पत्नी 'आई लव यू उठ जा यार' कहती रहीं। परिजन उन्हें सांत्वना देते रहे। इसके बाद पत्नी ने जय हिंद बोलते हुए सैल्यूट किया। बेटी वर्तिका और बेटे दक्ष को तिरंगा सौंपा गया। इस दौरान परिजन और सेना से आए ऑफिसर मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

शहीद जवान सुरेंद्र कुमार की तिरंगा यात्रा दोपहर 12 बजे मंडावा से शुरू हुई थी। जयपुर से आई सैन्य टुकड़ी भी तिरंगा यात्रा में शामिल रही। यात्रा के दौरान लोग भारत माता की जय और सुरेंद्र कुमार अमर रहे के नारे लगाते रहे। शहीद की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गाने भी बजते रहे।

सुरेंद्र 14 वर्षों से थे भारतीय वायु सेना में

सुरेंद्र कुमार 14 साल से भारतीय वायु सेना में थे। उनका परिवार उनके साथ ही उधमपुर में रहता था। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी और दोनों बच्चे झुंझुनूं आए थे। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे, उनका निधन हो चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery