Friday, December, 19,2025

किसानों का आंदोलन जारी, अब 17 को करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

हनुमानगढ़: टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव के पास ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को लेकर शुरू हुआ विरोध गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को किसान सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर को भी हिरासत में ले लिया। बाद में टिब्बी के गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में किसानों की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव मंगेज चौधरी ने कहा कि पुलिस के हथियार जंग लगे थे, नहीं तो ये सैकड़ों लोगों की जान ले लेते। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

वहीं 10 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 107 से अधिक किसानों और ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से 40 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण दिल्ली क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को भी बंद रहीं। फैक्ट्री के आस-पास रहने वाले करीब 30 परिवार सुरक्षा की आशंका के चलते अपने घर छोड़ चुके हैं।

बाहरी लोगों ने उपद्रव भड़कायाः एडीजी

गुरुवार को टिब्बी पहुंचे एडीजी वीके सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को सबकुछ शांति से चल रहा था। बाहरी लोगों ने इस उपद्रव को भड़काया। एडीजी ने कहा कि पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है। सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को हुई हिंसा में शामिल 107 से अधिक किसानों व ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 36 से ज्यादा पुलिस और बॉर्डर होमगार्ड को चोट लगी हैं।

ऐसे बढ़ा विवाद

बुधवार को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी थी। इसके बाद अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगा दी। इसके बाद पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल में कांग्रेस विधायक सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कुछ घायल रातभर टिब्बी के गुरुद्वारे में ही रुके रहे।

खाद की कमी से गुस्साए किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के बालेर क्षेत्र में यूरिया खाद की चल रही कालाबाजारी से त्रस्त किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। किसानों ने स्टेट हाईवे 123 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक को तत्काल मौके पर बुलाकर किसानों को खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery