Sunday, June, 28,2026

मृत्युभोज में मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

सिरोही: जिले के बरलूट थाना क्षेत्र के मंडवारिया गांव में मृत्युभोज में आर्थिक तंगी के कारण घी के मालपुए नहीं बनवाने पर एक परिवार सहित उसका समर्थन करने वाले 43 परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि सामाजिक बहिष्कार के चलते उन्हें राशन, पानी और मजदूरी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है।

राशन-पानी रोका

दुकानदार राशन देने से मना कर रहे हैं, सार्वजनिक कुएं से पानी नहीं भरने दे रहे है। खेत मालिक मजदूरी पर भी नहीं रख रहे हैं। तेजाराम ने बताया कि सादा भोजन कराने पर समाज की नाक कटने की बात कहकर उन्हें अलग-थलग कर दिया गया। गोपाल ने कहा कि पंचों के डर से वह अपनी बुआ की लड़की की शादी में भी शामिल नहीं हो सके। भोगीलाल ने बताया कि उनके भाई दिनेश की शादी में रिश्तेदार नहीं पहुंचे, जबकि कमला देवी ने कहा कि बहू-बेटियों से कोई बात नहीं कर रहा।

परिवार से संबंध रखने पर 11 हजार रुपए का दंड तथा पूरे समाज को सामूहिक भोजन

पीड़ितों ने बताया कि 5 जून को सदाराम पुत्र बलवाजी का निधन पर 17 जून को मृत्युभोज में आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर सादा भोजन कराया गया। इससे नाराज समाज के एक दर्जन से अधिक पंचों ने 18 जून को फरमान जारी कर परिवार सहित कुल 43 परिवारों का हुक्का पानी बंद कर दिया। संबंध रखने पर उस व्यक्ति को 11 हजार रुपए का दंड तथा पूरे समाज को सामूहिक भोजन कराना होगा।

रिपोर्ट पर भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित परिवारों ने 20 जून को बरलूट थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

सामाजिक बहिष्कार का फरमान गैर कानूनी

एडवोकेट महेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक बहिष्कार का ऐसा फरमान पूरी तरह गैर-कानूनी है। राजस्थान सामाजिक बहिष्कार निषेध अधिनियम, 2019 के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सामान्य जीवन बहाल कराने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery