Friday, June, 27,2025

स्पीकर देवनानी की पहल पर विधानसभा में राष्ट्रीय पर्यावरण पर युवा संसद शुरू

जयपुर : स्पीकर देवनानी ने युवाओं का आह्वान किया कि सभी को मिल कर एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। इसके लिए देश का भविष्य और वर्तमान युवा को दृढ़ संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना दायित्व समझना होगा और सजग रहकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। तकनीकी ज्ञान के साथ पृथ्वी पर उपलब्ध पानी की हर बूंद के उपयोग का प्रयास करना होगा। 
स्पीकर देवनानी शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्यावरण पर शुरू हुई दो दिवसीय युवा संसद में शरीक युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने देश के कई राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए दो सौ से अधिक युवाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर युवा संसद का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। भावी पीढ़ी को देश की राजनीति से परिचय कराने के लिए यह प्रभावी कदम साबित होगा। इसके तहत युवा विधान सभा की कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर सदन में चर्चा के साथ क्रियान्विति के लिए ब्लू प्रिंट अवश्य तैयार करें।

नवाचारों के साथ प्रकृति से करना होगा प्रेम
विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण शुद्ध है तो मानव जीवन है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव और धरती का अस्तित्व बना रहेगा। औद्योगीकरण एवं वैज्ञानिक नवाचारों के साथ जल, प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों से हमें प्रेम करना होगा। इसी से हमारे साथ ही समाज व देश का सुव्यवस्थित विकास हो सकेगा। देवनानी ने आकाशो-शांति, पृथ्वी-शांति, अंतरिक्ष-शांति और सभी जीव जगत की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस युवा संसद का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति युवाओं में चेतना बढ़ाना है। साथ ही, सभी को पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता के साथ मानवीय जिम्मेदारियों पर समझ बढ़ानी होगी।

पर्यावरण पर युवा संसद का आयोजन ऐतिहासिक: शर्मा
युवा संसद आयोजक राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के सदन में नेशनल एन्वायर्नमेंट यूथ पार्लियामेंट का आयोजन ऐतिहासिक है। युवा शक्ति को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए विधानसभा के पवित्र सदन में युवाओं को बैठने का गौरवशाली अवसर मिला है। युवा संसद का यह मंच पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने के साथ हमारे विचारों, प्रयासों और संकल्पों का साझा माध्यम भी बनेगा। राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में ऐसे नवप्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट केवल एक देश का मुद्दा नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता का साझा दायित्व है। समाज की रीढ़ युवा शक्ति को इसके लिए तत्परता से बदलाव और प्रतिबद्वता के साथ सतत भविष्य को सशक्त करने की जरूरत है।

‘वायु एवं महाकुम्भ-एक जादुई सांस्कृतिक यात्रा’ का विमोचन
समारोह में देवनानी और राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के सचिव संदीप शर्मा ने आदित्य खैवाल और लक्ष्य खैवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘वायु एवं महाकुम्भ एक जादुई सांस्कृतिक यात्रा’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में कहानियों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रबंधन को समझाया गया है। समारोह को युवा विषयों के विशेषज्ञ आशीष चौहान और समाजसेवी राजेंद्र मीणा ने भी संबोधित किया। स्टूडेंट्स फॉर डवलपमेंट की राष्ट्रीय समन्वयक सुश्री पायल राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत युवा मौजूद रहे।  

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery