Wednesday, August, 05,2026

'अंगदान महादान' कार्यक्रम से दिया जीवन बचाने का संदेश

जयपुर: विश्व अंगदान दिवस पर सोमवार को मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम (एमएफनेसीएफ) की ओर से शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को अंगदान के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य से जुड़ने और संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम का प्रतिनिधिमंडल फरर्ट इंडिया न्यूज चैनल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा, मोहन फाउंडेशन की ट्रस्टी भावना जगवानी, जयश्री पेरीवाल ग्रुप ऑफ स्कूल्स की संस्थापक एवं चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेरीवाल, सेवानिवृत आईएफएस अधिकारी अजय गुप्ता तथा द हाउस ऑफ शुभाशीष और बीकेजे एयरपोट्र्ट्स के चेयरमैन ने.के. जाजू शामिल थे। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने न्यूज एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी की उपस्थिति में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अंगदान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा

इस अवसर पर 'अंगदान महादान' विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्वेता मिश्रा अवस्थी ने अंगदान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसमें अंगदान का महत्व, कौन अंगदान कर सकता है, इससे जुड़ी भ्रांतियां, पात्रता और समाज में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों से अगदाताओं और प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों के बीच की दूरी कम की जा सकती है, जिससे अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकेगा।

कार्यक्रम आयोजित

इससे पहले सिविल लाइंस स्थित एमएफजेसीएफ कार्यालय में 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभराजीव अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भावना जगवानी, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. अमला बत्रा, सीके बिरला हॉस्पिटल के डॉ. संजय, शेपिंग फ्यूचर के अनिल खंडेलवाल, अजय गुप्ता सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से अंगदान का संकल्प लेने की अपील की।

विभिन्न स्थानों पर हुए जागरूकता व्याख्यान

विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम ने खहाका हॉस्पिटल और रुंगटा हॉस्पिटल में भी अंगदान जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में 115 से अधिक डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान अंगदान संकल्प को बढ़ावा देने के लिए डोनर कार्ड वितरित किए गए तथा 'अनुदान योजना' के बारे में भी जानकारी दी गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery