Tuesday, May, 19,2026

धरोहरों को देखने से सम्मान की भावना होती है मजबूतः डिप्टी सीएम दीया कुमारी

जयपुर: विश्व संग्रहालय दिवस पर सोमवार को जयपुर महित प्रदेशभर के संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्मारकों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए प्रदर्शनी, लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जागरुकता गतिविधियां आयोजित की गई। बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग संग्रहालयों व स्मारकों में पहुंचे और प्राचीन धरोहरों का अवलोकन किया। राज्य सरकार की ओर से अल्बर्ट हॉल, आमेर फोर्ट, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट और हवामहल में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पहुंची। उन्होंने संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय की व्यवस्थाओं और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। दीया कुमारी ने प्रदर्शनी में रखी प्राचीन कलाकृतियों, हथकरघा वस्तुओं, चित्रों और ऐतिहासिक धरोहरों की सराहना करते हुए संग्रहालय केवल प्राचीन वस्तुओं को सुरक्षित रखने का स्थान नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। जब युवा और बच्चे संग्रहालयों में रखी ऐतिहासिक धरोहरों कलाकृतियों और परंपराओं को करीब से देखते हैं तो अपनी संस्कृति के प्रति अपनापन और सम्मान की भावना मजबूत होती है। राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है और इसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तिलक लगाकर स्वागत

विश्व संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली सजाई गई और मागणियार लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी, स्टाफ और पर्यटकों ने परिसर में स्थित पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिडे भी बांथे। साथ ही लोगों को धरोहरों की स्वच्छता, संरक्षण और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery