Saturday, February, 14,2026

अब विधानसभा सत्र के बाद ही आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट आने के आसार

जयपुर: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का टाइम एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। गुरुवार को जारी आदेश में यह अवधि 14 फरवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी है। राजस्थान में हालांकि एसआईआर का काम लगभग पूरा हो गया है और फील्ड में करने को यहां कुछ विशेष नहीं बचा है। चूंकि कई राज्य इस मामले में पिछड़ रहे हैं, अतः उनके साथ ही राजस्थान में भी यह तारीख बढ़ी है।

राजस्थान में तारीख बढ़ने का असर यह यह हुआ है कि 14 फरवरी के बाद कलेक्टर्स के ट्रांसफर की जो लिस्ट संभावित थी, वह अब टल गई है। जानकारों का मानना है कि अब कलेक्टर्स के ट्रांसफर विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद इस माह के अंत में या मार्च के प्रथम सप्ताह में ही होंगे। तब बहुत संभव है कि आईएएस की एक बड़ी ट्रांसफर लिस्ट ही जारी हो। इसमें कलेक्टर्स के साथ कुछ सचिव और कुछ विभागों के मुखिया (HOD's) भी बदले जा सकते हैं।

मार्च के प्रथम सप्ताह तक लिस्ट इसलिए भी जरूरी है कि तब स्थानीय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ट्रांसफर पर अपने
स्तर पर बैन लगा दे। ये चुनाव मार्च-अप्रैल तक चलेंगे। इस दौरान ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। जानकारों के अनुसार अब आईएएस के साथ आरएएस की ट्रांसफर लिस्ट भी आ सकती है।

स्कूलों में पढ़ाई पर भी पड़ेगा असर

एसआईआर की तारीख 21 फरवरी तक बढ़ाए जाने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होगी। एसआईआर के काम में जो 60 हजार के लगभग बीएलओ कार्यरत हैं, उनमें दस हजार स्कूल टीचर्स हैं। ये टीचर्स पिछले चार महिने से इसी काम में जुटे हुए हैं। स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 12 मार्च से तय हैं। ऐसे में 21 फरवरी के बाद टीचर्स के पास बच्चों के कोर्स के रिवीजन के लिए बहुत कम समय बचेगा। लेकिन बताया जा रहा है कि चूंकि फील्ड में बीएलओ का काम ज्यादा नहीं बचा है, ऐसे में टीचर्स को कुछ छूट दी जा सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery