Saturday, August, 01,2026

वोडाफोन को देना होगा 40 हजार का हर्जाना

जयपुर:  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (प्रथम) ने एक अहम 7 फैसला सुनाते हुए वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को उपभोक्ता सेवा में लापरवाही का दोषी माना है और कंपनी को उपभोक्ता घनश्याम दास पमनानी को 40 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत दायर एक परिवाद के तहत दिया गया है। जनवरी 2021 में दर्ज इस मामले में उपभोक्ता पमनानी ने कंपनी पर अतिरिक्त राशि वसूलने और मोबाइल सेवा में गंभीर खामियों का आरोप लगाया था।

आयोग ने स्पष्ट किया कि कंपनी को परिवाद की प्रस्तुति तिथि 7 जनवरी 2021 से वसूली गई अतिरिक्त राशि 9 प्रतिशत
वार्षिक ब्याज सहित लौटानी होगी। साथ ही मानसिक प्रताड़ना और वाद व्यय के एवज में 40 हजार रुपए का भुगतान आदेश दिनांक से 45 दिन के भीतर करना होगा। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष सूबे सिंह यादव, सदस्य हेमलता अग्रवाल और आशुतोष चौधरी की पीठ ने पारित किया। खास बात यह रही कि उपभोक्ता पमनानी ने इस मामले में खुद ही पैरवी की, जबकि वोडाफोन की ओर से पेश अधिवक्ता के तकों को आयोग ने खारिज कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery