Friday, August, 14,2026

ACB ने तहसीलदार समेत 3 को घूस लेते पकड़ा

जयपुर: विराटनगर में एसीबी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री सुपुर्द करने की एवज में रिश्वत लेते तहसीलदार उप पंजीयक संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और निजी व्यक्ति अशोक को गिरफ्तार किया। तीनों को परिवादी से 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी के अनुसार परिवादी ने 26 मई को आमलोदा में 0.0742 हेक्टेयर कृषि भूमि 1 लाख 46 हजार रुपए में खरीदी थी। भूमि की रजिस्ट्री उप पंजीयक कार्यालय, विराटनगर में पंजीकृत हुई थी। परिवादी ने पंजीयन एवं स्टाम्प शुल्क के 13,931 रुपए भी जमा करा दिए थे और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद उसकी रजिस्ट्री जारी नहीं की जा रही थी।

एसीबी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें सामने आई थीं। अब एसीबी उप पंजीयक कार्यालय, विराटनगर में
पूर्व में जारी की गई रजिस्ट्रीयों से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार्यालय में पहले कितनी रजिस्ट्रीयों के बदले रिश्वत की मांग की गई। एसीबी के अनुसार तीनों आरोपी परिवादी की तीन रजिस्ट्रीयों के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

पहले मांगे 1 लाख, फिर 55 हजार में डील

दरअसल, परिवादी ने 11 अगस्त को एसीबी में शिकायत दी कि उसकी रजिस्ट्री देने की एवज में तहसीलदार/उप पंजीयक संजय कुमार और कनिष्ठ सहायक देवीलाल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। शुरुआत में 1 लाख रुपए की मांग की गई। बाद में रिश्वत की राशि 60 हजार रुपए की गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी ने 10 हजार रुपए देने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पूरी राशि एक साथ लेने की बात कही। इसके बाद परिवादी ने तहसीलदार संजय कुमार से राशि कम करने का अनुरोध किया। देवीलाल से बातचीत के बाद रिश्वत 55 हजार रुपए में तय हुई।

देवीलाल ने रुपए लेकर दलाल को थमाए

एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि ट्रैप की कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ सहायक देवीलाल ने परिवादी से 55 हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रखे। कुछ देर बाद उसने निजी व्यक्ति अशोक को बुलाकर रिश्वत की राशि सौंप दी। अशोक ने रकम अपनी जेब में रख ली। एसीबी ने दोनों से रिश्वत राशि बरामद कर ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery