Tuesday, May, 26,2026

वैज्ञानिक और अधिकारी गांव-गांव जाकर करेंगे किसानों से संवाद

जयपुर: किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से 29 मई से 12 जून तक 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी देशभर के गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान की जानकारी साझा की
और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के सुझावों के आधार पर वैज्ञानिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगा। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सुझाव दिया कि किसानों को फसल विविधता के लिए उद्यानिकी की जानकारी भी दी जाए। अभियान में आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्र, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह और प्रगतिशील किसान भी शामिल होंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery