Wednesday, May, 27,2026

विकास, नवाचार और समावेशी शासन पर मंथन

जयपुर: भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया की ओर से सोमवार को नई दिल्ली के ताज महल होटल में विकसित भारत लीडरशिप समिट-2026 का आयोजन किया गया। समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक वृद्धि, शासन और सुधार एजेंडा पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरी। समिट में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, उद्यमियों और शिक्षाविदों ने बुनियादी ढांचे के विकास, नवाचार, सतत प्रगति और समावेशी शासन पर विचार-विमर्श किया। केंद्रीय विधि व न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि रहे।

डॉ. जगदीश चंद्र ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और मेघवाल को शांत, परिणाम-उन्मुख प्रदर्शन करने वाला बताते हुए न्यायिक सुधारों का समर्थक बताया। वहीं, मेघवाल ने न्यायपालिका में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, तकनीक आधारित न्याय और प्रभावी नीति क्रियान्वयन पर जोर दिया। सेठ ने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए नक्सलवाद में आई उल्लेखनीय कमी पर बात की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए सत्र का आयोजन किया गया। सीबीओ मनोज जग्यासी ने कहा कि समिट ने विकसित भारत-2047 की दिशा में भारत की यात्रा पर संवाद को और मजबूत किया। 'सच बेधड़क' अपने पाठकों के लिए लेकर आया है कार्यक्रम की कुछ खास झलकियां।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery