Monday, March, 16,2026

युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही सरकार

जयपुर: राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में 'विकसित राजस्थान रन-2026' का आयोजन किया गया। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से राज्य स्तरीय रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने भी युवाओं, खिलाड़ियों और आमजन के साथ दौड़ लगाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित दौड़ लगाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। दिन की शुरुआत दौड़ के साथ करने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है, स्वास्थ्य ठीक रहता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान ने देशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। शर्मा ने कहा कि अगर प्रदेशवासी एक कदम आगे बढ़ेंगे, तो राजस्थान कई गुना आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से राजस्थान दिवस को तिथि के अनुसार मनाने की नई परंपरा शुरू की है। 30 मार्च, 1949 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन रेवती नक्षत्र, इंद्र योग में विभिन्न रियासतों को एकत्रित कर वृहद राजस्थान की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि गृह-नक्षत्र देखकर नए कार्य की शुरुआत करना हमारी संस्कृति में है। इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा व मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभः सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत-2047' विजन के अनुरूप प्रदेश सरकार 'विकसित राजस्थान-2047' के विजन पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं। साथ ही, राज्य सरकार किसान, महिला, युवा, मजदूर सहित सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

युवाओं के लिए नई युवा नीति

राज्य सरकार युवाओं के लिए 'युवा नीति' लाई है। युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिले और युवा रोजगार प्रदाता भी बनें। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कि आप अपने सपनों की उड़ान के लिए तैयार रहिए, राज्य सरकार आपके सपनों को साकार करने में हरसंभव मदद करेगी। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, वहीं 1 लाख 33 हजार भर्ती प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख से अधिक पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे प्रकरणों से युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात करने वाले आज सलाखों के पीछे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery