Friday, June, 27,2025

वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप सोनी का 89 वर्ष की उम्र में निधन

जयपुर: वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रामस्वरूप सोनी ने 89 वर्ष की उम्र में सोमवार को अलसुबह अंतिम सांस ली। वे सच बेधड़क के कार्यकारी संपादक पंकज सोनी के पिता थे। सोनी लंबे समय से पत्रकारिता और समाज सेवा से जुड़े रहे। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को आदर्श नगर मोक्ष धाम में किया गया। सीएम और स्पीकर ने जताया शोकः सीएम भजनलाल शर्मा व विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने संवेदना संदेश में सोनी के निधन को मीडिया जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय प्रमय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। सोनी के निधन पर पत्रकार संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पवन अरोड़ा ने घर पहुंच कर व्यक्त की संवेदनाएं

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा रामस्वरूप सोनी के निधन का समाचार सुनकर उनके निज निवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की, फिर उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।

चौथे की बैठक 8 को

अग्रवाल फार्म मानसरोवर स्थित द्वारकादास पार्क में चौथे की बैठक गुरुवार को शाम 5 से 6 बजे तक होगी। स्व. रामस्वरुप सोनी के परिवार में उनकी पत्नी धारा सोनी, पुत्र नीरज, लोकेश और पंकज सोनी का भरा-पूरा परिवार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery