Tuesday, July, 14,2026

तकनीक के साथ संस्कार भी जरूरी: वासुदेव देवनानी

जयपुर/उदयपुर: जिले के विद्या भवन पॉलिटेक्निक की एलुमनाई एसोसिएशन एवं पूर्व विद्यार्थी संस्था के स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य वासुदेव देवनानी शामिल हुए। अपने पूर्व विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देवनानी एक बार फिर शिक्षक की भूमिका में नजर आए। गुरु और शिष्यों के इस भावुक मिलन ने समारोह को विशेष बना दिया। समारोह में 25 और 50 वर्ष पूर्व पॉलिटेक्निक से उत्तीर्ण हुए अभियंताओं का सम्मान किया गया।

यह सभी विद्यार्थी कभी देवनानी के छात्र रह चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश को ऐसे अभियंताओं की आवश्यकता है जिनमें तकनीकी श्रेष्ठता के साथ नैतिकता, राष्ट्रप्रेम, ईमानदारी, अनुशासन, संयम और प्रकृति संरक्षण जैसे संस्कार भी हो। उन्होंने कहा कि विद्या भवन पॉलिटेक्निक वर्ष 1956 से ऐसे अभियंता तैयार करने का कार्य कर रहा है, जो तकनीक के साथ मानवीय मूल्यों को भी महत्व देते हैं। देवनानी ने वर्तमान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय केवल डिग्री धारकों का नहीं, बल्कि नवाचार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति संवेदनशील युवाओं का होगा। उन्होंने युवाओं से नौकरी तक सीमित नहीं रहने और स्वावलंबन के भाव से रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

लकड़वास में सांसद सीपी जोशी ने सुनी समस्याएं

उदयपुर। ग्राम रथ अभियान के तहत देबारी मंडल की लकड़वास पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में सांसद सीपी जोशी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सांसद जोशी ने गांव में रात्रि विश्राम भी किया तथा अगले दिन सुबह ग्रामीणों और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण भी किया। क्षेत्रीय विकास को लेकर सांसद ने लकडवास में सामुदायिक भवन, खेल स्टेडियम और मुख्य सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery