Friday, June, 27,2025

जन-जन में गूंजी जल चेतना, बना जनआंदोलन

जयपुर: प्रदेश में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचे, जहां जल स्रोतों की साफ-सफाई कर गंगा पूजन, पीपल पूजन और कलश यात्राओं के माध्यम से जल संचय का संदेश दिया। वहीं, प्रदेशभर में उपखंड स्तर पर कलश यात्राएं, जल स्त्रोत पूजन, जन जागरूकता रैलियां और शपथ कार्यक्रमों सहित विविध आयोजनों के माध्यम से जल संरक्षण के इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया। यह अभियान 20 जून तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इसके तहत जल स्रोतों को फिर से जल संरक्षण के माध्यम से भरा जाएगा।

जयपुर में मंदिर ठिकाना गलता तीर्थ में गंगा पूजन और गंगा आरती की

गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी जयपुर में जल संरक्षण को समर्पित 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पक्कित्र गलता तीर्थ में गंगा पूजन और गंगा आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने गलता तीर्थ के ऋषि गालव कुण्ड में श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की। जनाना कुण्ड पर हुए गंगा पूजन एवं आरती में भी श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 56.49 करोड़ रुपए की लागत से 1778 कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर एडीएम आशीष कुमार, नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र यादव, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त महेंद्र देवतवाल, निरीक्षक उत्तम शर्मा सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जिलेभर में हुए अनेक कार्यक्रम

अभियान के पहले दिन जयपुर के सभी उपखंडों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर पौधारोपण, कलश यात्रा, पीपल पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, जागरूकता रैली और सामूहिक शपथ जैसे अनेक आयोजन संपन्न हुए। चौमूं में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संदेश पर सुंदर पेटिंग्स बनाई। माधोराजपुरा में स्कूल के छात्र, एनसीसी और स्काउट गाइड के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई और तालाब पूजन किया गया। सांगानेर में कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। तुंगा, बस्सी, किशनगढ़ रेनवाल समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए।

वर्णशंकर गाय के दूध से कैंसर की संभावनाः मंत्री मदन दिलावर

जोधपुर के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर शहर के बनाड़ स्थित अमृत सरोवर पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' के जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और सरोवर जल पूजन से हुई। पर्यावरण दिवस पर दिलावर ने कहा कि हमें पानी की कीमत को समझना होगा। उन्होंने 'रन फॉर एनवायरनमेंट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया से बातचीत में दिलावर बोले कि ऊंचे कथे वाली गाय ही गौ माता कहलाती है। वर्णशंकर गाय के दूथ से कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना है, हालांकि वे इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं दे पाए। मंत्री ने कहा कि देसी गाय के 10 ग्राम धी से हवन करने पर ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग बढ़ने से गाय बीमार हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। गौ माता को बचाना है तो प्लास्टिक से तौबा करनी होगी।

पानी बचाओ-भविष्य बचाओः उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

अजमेर एवं नागौर जिलों के दौरे पर रही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ब्यावर में 'बदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जल संरक्षण कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक अत्यावश्यक आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन और पटते भूजल स्तर की चुनौती से निपटने के लिए जनसहभागिता से ही प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि 'पानी बचाओ-भविष्य बचाओं, क्योंकि हर बूद की कीमत है- हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

राजसमंद में उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने की शुरुआत

राजसमंद में उपमुख्यमंत्री ही. प्रेमचंद बैरवा ने अभियान का आगाज किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजसमंद झील स्थित इरिगेशन पाल पर पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद प्रभात फेरी और कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बही संख्या में महिलाएं शामिल हुई। डॉ. बैरवा ने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियां जैसे बावडी, कुंड, जीहड़ आज भी जल संकट से निपटने के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बंदे गंगा अभियान' जनसहभागिता से जल चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयारा है। उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद विसायक दीप्ति माहेश्वरी के हाल ही में लोकार्पित जनसुनवाई केंद्र भी पहुंचे और अवलीकन विन्या।

प्रदेश में 11 करोड़ पेड़-पौधे लगाने का मंत्री गौतम कुमार दक ने भरोसा दिलाया

कोटा में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, करौली में गृह राज्यमंत्री और प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने मासलपुर के पास सागर सरोवर में पूजा-अर्चना कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में 11 करोड़ पेड़-पौधे लगाने का भरोसा दिलाया। वहीं, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और बारां जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं चंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान व क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। उदयपुर जिले में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी मौजूद रहे। इसी तरह सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंत्री खर्रा के साथ वन विभाग ने पौधे बांटे

पाली जिले में जिला प्रभारी व नगरीय विकास मंत्री ग्राबर सिंह खर्च ने कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों को जल व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों की 'रन फॉर एनवायरनमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कलश यात्रा, वृक्षारोपण, जल पूजन, प्रदर्शनी, श्रमदान सहित विविध गतिविधियां हुई। मंत्री खरी ने जनभागीदारी पर जोर देते हुए जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। वन विभाग ने पौधे वितरित किए।

किसानों से ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगाः भागीरथ चौधरी

अजमेर में जिला स्तरीय कार्यक्रम वरुण सागर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सरोवर की पूजा-अर्चना से नि। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं की कलश यात्रा की हरी इझंडी दिखाकर रवाना किया और पौधारोपण भी किया। चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सौएम भजनलाल के नेतृत्व में जल बयाओं अभियान चलाया गया है। नकली खाद के सवाल पर चौधरी ने कहां कि वह दुर्भाग्यपूर्ण है। खाद, बीज था अन्य सामग्री नक्कली पाई गई तो उरा पर छापा मारकर कार्रवाई की आएगी। किसानों से ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery