Wednesday, May, 27,2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ की पत्नी एसएमएस में भर्ती

जयपुर: राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ की पत्नी उषा राठौड़ की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। उन्हें सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद MRI कराने के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने उषा राठौड़ के इलाज के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया है, जो उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम ली।

बारबाडोस से लौटे देवनानी, विधानसभा में किया स्वागत

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को विधानसभा पहुंचने पर मंत्रियों, विधायकों तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारियों ने अभिनंदन किया। देवनानी हाल ही में बारबाडोस में आयोजित 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर और यू.के. में संसदीय परंपराओं का अध्ययन कर रविवार को लौटे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देवनानी का पुष्प गुच्छ, साफा, फूल माला और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

22 अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नतः विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति देकर दिवाली का खास तोहफा दिया। इस अवसर पर देवनानी ने पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। पदोन्नति में दो वरिष्ठ उप सचिव, दो उप सचिव, पांच सहायक सचिव, चार अनुभाग अधिकारी, चार सहायक अनुभाग अधिकारी, एक मुख्य संपादक, एक संपादक, दो सहायक संपादक और एक अधिकारी को अतिरिक्त मार्शल पर पदोन्नत किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery