Wednesday, May, 27,2026

वंचित वर्ग को शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यकः राज्यपाल

उदयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि प्राचीन काल में गुरु और शिष्य के रिश्ते परिवार जैसे होते थे, जिससे छात्र का सतत मूल्यांकन संभव था। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थी सदा सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलें, क्योंकि शिक्षा ही गरीबी का अंत कर सकती है। वे रविवार को उदयपुर स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विशेष रूप से जनजाति क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया, जहां आज भी शिक्षा की दर अपेक्षाकृत कम है। बागडे ने कहा कि जब कोई व्यक्ति पढ़-लिखकर नौकरी प्राप्त करता है तो उसकी पूरी पीढ़ी का भविष्य संवर जाता है, इसलिए वंचित वर्ग को शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

समारोह में राज्यपाल बागडे ने विभिन्न संकायों के 255 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री और 109 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने की। उन्होंने स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और प्रगति को साझा करते हुए भविष्य की दिशा पर भी प्रकाश डाला।

बालिकाओं को ज्यादा डिग्री, बदलाव के संकेत

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल डिग्री वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह एक विद्यार्थी के निर्माण में गुरु, अभिभावक और संस्थान के सामूहिक समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गौरव का क्षण है कि सर्वाधिक स्वर्ण पदक और पीएचडी की डिग्री बालिकाओं को मिली हैं, जो समाज में बदलाव के संकेत हैं।

युवा शक्ति ही देश के भविष्य को देगी आकार

प्रदेश के डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नीतिगत निर्णय लिए हैं और साधनों की कमी को पूरा करने के लिए प्रयास जारी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री मंजू बाघमार ने कहा कि दीक्षान्त समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह ज्ञान और शिक्षा को निरंतर बढ़ाने की आवश्यकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति से भरपूर है और यही शक्ति देश के भविष्य को आकार देगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery