Friday, June, 27,2025

गंभीर शिकायतों के बाद झुंझुनूं और हनुमानगढ़ के एसपी एपीओ

जयपुर: राज्य सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी और हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अरशद अली को एपीओ किया गया है।

कार्मिक विभाग के सचिव कनिष्क कटारिया ने मंगलवार को यह आदेश जारी किए। शरद चौधरी डीओपी का ऑर्डर मिलते ही रात आठ बजे एडिशनल एसपी को चार्ज सौंपकर घर रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार, दोनों एसपी के संबंध में सरकार को गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी के मद्देनजर सरकार ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दोनों अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया था।

इसी साल SP से DIG के पद पर किया गया था दोनों को पदोन्नत

शरद चौधरी वर्तमान में झुंझुनूं जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि अरशद अली हनुमानगढ़ जिले में एसपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। दोनों अधिकारियों को जनवरी 2025 में एसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया था, बावजूद इसके वे अब तक एसपी पद की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अरशद अली जनवरी, 2020 में राजस्थान पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रमोट हुए थे। सलूम्बर में अपनी नियुक्ति के बाद वे सितंबर 2024 से हनुमानगढ़ में एसपी के रूप में पदस्थ थे। वहीं, शरद चौधरी जुलाई 2017 में आईपीएस में प्रमोट हुए थे और कोटा में कार्यकाल पूरा करने के बाद अगस्त 2024 से झुंझुनूं के एसपी थे। इन दोनों अधिकारियों को एपीओ किए जाने के पीछे के कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासनिक हलकों में इस अचानक लिए गए फैसले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery