Friday, September, 26,2025

धार्मिक आयोजन संस्कारों की जड़ों को करते हैं मजबूत

जयपुर: शाहपुरा स्थित पावन त्रिवेणी धाम में बाबा भगवानदास महाराज का जन्मोत्सव और ब्रह्मलीन पद्मश्री संत नारायणदास महाराज के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय संत अमृत समागम महोत्सव में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की। उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक आयोजन की महत्ता को रेखांकित किया तथा सीताराम जी के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में अध्यात्म और संस्कारों की जड़ों को मजबूत करते हैं। त्रिवेणी धाम आकर सदैव गहन आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव होता है, जो जन-जन के लिए प्रेरणादायक है।
महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत आए। धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। शनिवार को कथा का विधिवत समापन होगा।

धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा

उपमुख्यमंत्री ने राम रिछपाल दास महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। दीया कुमारी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और प्रसार के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। नई पीढी अगर गुरुकुलों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करे तो वह सनातन संस्कृति को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि साधु-संत सदैव समाज का मार्गदर्शन करते हैं और उनका सान्निध्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत होता है। इस दौरान देवायुष सिंह शाहपुरा भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery