Thursday, February, 12,2026

अरावली के हत्यारे अब कर रहे हैं पर्यावरण प्रेम का ढोंग: जूली

जयपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अरावली, प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जूली ने अलवर में आयोजित टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन को लेकर कहा कि जिन लोगों ने अरावली की छाती चीरकर उसकी हत्या की साजिशें रचीं, वही आज पर्यावरण संरक्षण का ढोंग कर रहे हैं। जूली ने सरकार को ब्रांडिंग और जुमलों की सरकार करार देते हुए कहा कि धरातल पर काम कहीं नजर नहीं आ रहा।

जुली ने अलवर में 152 करोड़ रुपए के लोकार्पण पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सिर्फ कागजी उद्घाटन हैं। उन्होंने कहा कि किसी को पता नहीं है कि धरातल पर ईंट भी लगी है या सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति चल रही है। उन्होंने 2 साल बनाम 5 साल के जुमलों को जनता के लिए मजाक बताया और कहा कि जो सरकार दो साल में बालिकाओं को स्कूटी तक नहीं दे पाई, उसने सैनेटरी नैपकिन जैसी योजना बंद कर दी, वही आज बड़े-बड़े दावे कर रही है। किसान और आमजन के मुद्दों पर जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की बात करते हैं, लेकिन सरकार केवल अपने चहेतों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि तीन काले कानूनों के जरिए किसानों की कमर तोड़ने की कोशिश की गई थी। जूली ने ईआरसीपी और जल जीवन मिशन के दावों को भी खोखला बताया।

अस्पताल से कुत्ते भगाने की ड्यूटी को लेकर कसा तंज

जूली ने जोधपुर में मंडोर अस्पताल की ओर से कुत्तों को भगाने के लिए डॉक्टर को नोडल अधिकारी लगाने के आदेश को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब डॉक्टरों को मरीज देखने के बजाय अस्पतालों से आवारा कुत्ते भगाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने इसे सरकार की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब डॉक्टर श्वानों की ड्यूटी निभाएंगे। जूली ने कहा कि ऐसी सरकार को जनता जवाब जरूर देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery