Thursday, January, 29,2026

जनता से '72% धोखा', राज्य का कर्ज 1.55 लाख करोड़ रुपए हुआ

जयपुर: भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार देते हुए तीखा हमला बोला है। प्रेस वार्ता में जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प पत्र के 72% वादे पूरे करने के दावे को जनता के साथ 72% का धोखा बताया।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कर्ज लो और घी पियो की नीति पर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार पर दो साल में कर्ज बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपए चुका है लाख रुपए से अधिक का कर्ज हो और अब हर राजस्थानी पर एक गया है।

यह कर्ज वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़कर 7.26 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। जूली ने कहा कि सरकार ने दो बजट में कुल 1727 घोषणाएं की, जिनमें से केवल 754 ही पूरी हो पाई हैं। 1256 घोषणाएं अब भी लंबित हैं और करीब 760 पर तो काम तक शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की तुलना में ब्याज भुगतान पर अधिक राशि खर्च की जा रही है, जिससे प्रदेश का विकास ठप पड़ गया है। जूली ने मुख्यमंत्री की बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मुझे जगह,
समय और दिन बता दें, जहां भी बुलाएंगे डिबेट में आने को तैयार हूं।

सरकार ने दो वर्षों में सुशासन और विकास की मजबूत नींव रखीः पटेल

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय अपने पांच साल के कार्यकाल के काम जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में सुशासन और विकास की मजबूत नींव रखी है। किसान सम्मान निधि को दो साल में ही 9 हजार रुपए किया गया है और जल्द ही इसे 12 हजार किया जाएगा। पटेल ने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में खाद, बीज और उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति हुई है तथा 8 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतरा है।

रोजगार, शिक्षा, कानून व्यवस्था में सरकार नाकामयाब

जूली ने कहा कि भाजपा ने चार लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन केवल 95 हजार नियुक्तियां हुई। सरकारी स्कूलों में नामांकन 5 लाख घटा। 35 लाख करोड़ के एमओयू के दावे पर सरकार जवाब नहीं दे पा रही कि 8 लाख करोड़ कहां ग्राउंड पर उतरे। अगस्त 2023 से जुलाई 2025 तक 39,974 गंभीर अपराध दर्ज, सजा दर 0.4%। अरावली की नई परिभाषा को खनन माफिया को लाभ और राज्य को रेगिस्तान बनाने का षड्यंत्र बताया। जूली ने सरकार के दस बड़े अधूरे वादों की सूची भी गिनाई, जिनमें किसान सम्मान निथि 12 हजार रुपए करने, जल जीवन मिशन, एमएसपी पर खरीद, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, स्कूल ड्रेस, पशु बीमा, सहित कई योजनाएं शामिल हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery